सुशील कुमार को उत्तर रेलवे ने किया नौकरी से सस्पेंड, उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने दी जानकारी

पुलिस की गिरफ्त में आए पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब सुशील को उसकी उत्तर रेलवे की नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है। मंगलवार को उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने जानकारी दी है कि सुशील को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पहलवान सुशील कुमार को रेलवे की नौकरी से हटाया गया है। दिल्ली सरकार में डेप्युटेशन पर चल रहे सुशील कुमार को छत्रसाल स्टेडियम में स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी बनाया गया था।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि रविवार को रेलवे बोर्ड को दिल्ली सरकार से सुशील कुमार से सबंधित एक रिपोर्ट मिली है। जिसमें सुशील कुमार पर एफआईआर दर्ज होने का जिक्र है।

और पढ़े  3 साल से रच रहा था साजिश: हमाम का निकला अलकायदा कनेक्शन, प्रतिबंध के बावजूद कट्टरपंथी कैसे बना सह-पायलट?
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…