विधायक नवजोत सिद्धू उतरे किसानों के समर्थन में, अपने अमृतसर स्थित आवास पर लगाया काला झंडा ।

Spread the love

पंजाब –
कृषि कानूनों का विरोध लगातार जारी है। विधायक नवजोत सिद्धू ने मंगलवार को किसानों के हक में अपने आवास पर काला झंडा लगाया। सिद्धू लगातार किसानों के हक में अपनी आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने अपने पटियाला और अमृतसर स्थित आवासों पर काला झंडा लगाया
पहले सिद्धू ने ट्वीट किया था कि किसानों को अपनी फसलों पर मात्र अपने अधिकार का न्यूनतम समर्थन मूल्य चाहिए। किसानों को किसी कर्जमाफी की जरूरत नहीं है। किसान कर्ज में हैं क्योंकि फसल की लागत, फसल की कीमत से अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना सिद्धू ने एक बार फिर उन पर तंज कसते हुए कहा कि आपके पूंजीपति दोस्तों के विपरीत किसानों को लोगों का पैसा नहीं चाहिए। किसानों को अपनी सही आमदनी चाहिए। 

किसानों और केंद्र सरकार के बीच 7वें चरण की बैठक के पहले भी सिद्धू ने एक ट्वीट कर मोदी सरकार को किसानों की मांगें मानने की नसीहत दी थी। इसी तरह 8वें चरण की बैठक से पहले भी ट्वीट कर सिद्धू ने किसानों का समर्थन किया था। किसान आंदोलन से पहले नवजोत सिंह दो वर्ष तक अपने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के संपर्क में नहीं रहे।


Spread the love
और पढ़े  ममता बनर्जी के साथ मंच पर दिखे BJP सांसद, केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप; चुनाव से पहले अटकलें तेज
  • Related Posts

    ट्रंप बोले- अगर मैं दखल न देता तो जा सकती थी पाकिस्तानी PM की जान

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद में संबोधन देते हुए भारत और पाकिस्तान संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्होंने…


    Spread the love

    हिसार के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर GST व इनकम टैक्स टीम की रेड, मंत्री अनिल विज कर चुके हैं दौरा

    Spread the love

    Spread the loveसेक्टर-14 में स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 6 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की। सूत्रों के अनुसार, यह रेड इनकम टैक्स…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *