समर सिंह और मधु सिंह की भोजपुरी फिल्म “एक जान हैं हम ” की शूटिंग हुई पूरी

Spread the love

लखनऊ –

रेलीवेंट कॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म “एक जान है हम” की शूटिंग एक एक्शन दृश्य के फिल्मांकन के साथ संपन्न हुई । सब ने एक दूसरे को गले लगा कर शुभकामनाएँ दी । फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में मुख्य नायक की भूमिका में देसी स्टार कहे जाने वाले समर सिंह व मुख्य नायिका मधु सिंह है । दोनों कलाकारों ने अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन करते हुए फिल्म के अपने अपने किरदारों में जान डाल दी है । इस फिल्म का गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में फिल्मांकन किया गया। जिसके निर्माता आदित्य राय एवं सह निर्माता अभिषेक शुक्ला हैं । इस फिल्म का निर्देशन मझे हुए फिल्म निर्देशक सुनील मांझी कर रहे हैं। निर्देशक सुनील मांझी द्वारा बताया गया कि यह फिल्म एक्शन, रोमांटिक एवं परिवारिक फिल्म है । जिसमें तड़के के रूप में कॉमेडी को परोसा गया है। इस फिल्म का एक्शन कार्यभार दिनेश यादव ने संभाला है । इस फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने दीया है जो बहुत ही कर्णप्रिय एवं मधुर है। डी के शर्मा इस फ़िल्म के डी. ओ. पी. हैं ।
फिल्म के निर्माता आदित्य राय ने बताया कि वह इस फ़िल्म के माध्यम से एक सामाजिक संदेश देना चहेते हैं । इस फिल्म का फिल्मांकन कंप्लीट हो चुका है और पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य जोरों से चल रहा है। यह फिल्म बड़ी ही शिद्दत से हम बना रहे हैं । “एक जान है हम” एक सामाजिक फ़िल्म होने के साथ साथ एंटरटेनमेंट का सम्पूर्ण पैकेज है। इस फिल्म के फिल्मांकन के दौरान तकनीशियन एवं कलाकारों का उत्साह देखकर यही लगा कि यह फिल्म वाकई बढ़िया होगी और जल्द ही देश प्रदेश के सिनेमाघरों में परचम लहराएगी ।
भोजपुरी फिल्म “एक जान है हम” के कलाकारों की बात करें तो देसी स्टार समर सिंह, मधु सिंह, विध्या सिंह, साहब लाल, सोनी पटेल, शिवा शर्मा, चंद्रकांत यादव, सहित अन्य लोकल कलाकार नज़र आयेंगे। पी आर ओ अरविंद मौर्या है।


Spread the love
  • Related Posts

    प्रदीप रावत: पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत, अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर, ‘लगान’ के कई कलाकार हुए शामिल

    Spread the love

    Spread the loveबीते दिन मंगलवार को प्रदीप रावत ने दुनिया को अलविदा कहा। वे कैंसर से जूझ रहे थे। करीब डेढ़ महीने से उनका उपचार चल रहा था, मगर वे…


    Spread the love

    पहले दिन ही 50 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘पेद्दी’, जानें गुरुवार को क्या रहा हाल

    Spread the love

    Spread the love    गुरुवार को साउथ एक्टर राम चरण की तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज हुई। इस फिल्म पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। जानें, ‘पेद्दी’, ‘ऑब्सेशन’, ‘चांद मेरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *