CBSE बोर्ड एग्जाम को लेकर बड़ा अपडेट, रद्द नहीं होगी 12वीं की परीक्षाएं

Spread the love

CBSE बोर्ड 12वीं कक्षा के विद्यार्थी सतर्क रहें और अपनी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं क्योंकि अभी उनकी परीक्षाएं रद्द नहीं हुई हैं और न ही आधिकारिक तौर पर कोई निर्णय हो सका है। रविवार को हुई उच्च स्तरीय मंत्री समूह की बैठक के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर दी है।
शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमने बारहवीं कक्षा के सीबीएसई और अन्य राज्य बोर्डों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं पर चर्चा की; और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षाओं पर भी विमर्श किया। परीक्षा की प्रक्रिया, अवधि और समय पर आम सहमति थी।

परीक्षाओं के आयोजन को लेकर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 25 मई तक लिखित में अपनी प्रतिक्रिया भेजेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय उन सभी सुझावों पर विचार करेगा और जल्द ही अंतिम निर्णय लेगा। शिक्षा मंत्रालय की प्राथमिकता सभी परीक्षाओं को सुरक्षित माहौल में कराना है।


Spread the love
और पढ़े  2023 का महिला आरक्षण कानून लागू-: अधिसूचना जारी होने के बाद बोले PM मोदी- नारी शक्ति मजबूत भारत की पहचान
  • Related Posts

    आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी,महिला आरक्षण के मुद्दे पर रख सकते हैं बात

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण…


    Spread the love

    महिला आरक्षण- संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने के बाद आगे की राह क्या? जानिए …

    Spread the love

    Spread the love   लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने और इसके जरिए महिला आरक्षण को 33 फीसदी करने के लिए लाया गया संविधान संशोधन (131वां) विधेयक शुक्रवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *