हल्द्वानी: सिपाही के घर में घुसकर की पत्नी की हत्या, हथौड़े से सिर पर किया वार, इस हाल में मिला खून से लथपथ शव।।

हल्द्वानी के मुखानी पुलिस थाने के करीब स्थित एक कॉलोनी में घर में घुसे बदमाशों ने दिनदहाड़े पुलिसकर्मी की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसके सिर पर हथौड़े से वार किए गए। स्कूल से लौटे बच्चों ने रसोई में शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए।

<strong>हल्द्वानी: सिपाही के घर में घुसकर की पत्नी की हत्या, हथौड़े से सिर पर किया वार, इस हाल में मिला खून से लथपथ शव।।</strong>

उन्होंने पिता को फोन कर जानकारी दी। दिनदहाड़े हत्या से कॉलोनी में दहशत फैल गई। पुलिस ने तलाशी ली तो घर की अलमारी और लॉकर टूटा मिला। जेवर सलामत मिले हालांकि कुछ सामान के गायब होने की बात कही जा रही है। मुखानी थाने के पास स्थित कालिका कॉलोनी की गली नंबर दो निवासी शंकर सिंह बिष्ट बाजपुर की बन्नाखेड़ा चौकी में कांस्टेबल हैं। <strong>हल्द्वानी: सिपाही के घर में घुसकर की पत्नी की हत्या, हथौड़े से सिर पर किया वार, इस हाल में मिला खून से लथपथ शव।।</strong>मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी शंकर ने तीन साल पहले ही यहां मकान बनाया है। बृहस्पतिवार को शंकर ड्यूटी पर गए थे। बेटा कपिल और बेटी रिया स्कूल गई थी। बेटा 11 वीं और बेटी नौंवी में पढ़ती है। घर में पत्नी ममता (35) अकेली थी।

और पढ़े  देहरादून: CM ने 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सौंपे मान्यता प्रमाण पत्र, कहा-ये व्यवस्था की नई शुरुआत
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…