चमोली : प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत का चमोली जनपद दौरा।

..राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता,प्रोटोकॉल और उच्च शिक्षा मंत्री
एवं जनपद चमोली के प्रभारी धन सिंह रावत ने उर्गम गांव पहुंच कर भगवान कल्पेश्वर मंदिर के दर्शन कर प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र व प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जिसके बाद उन्होंने जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने कोविड लैब,अल्ट्रासाउंड कक्ष, दवाइयां,मेडिकल किट,कार्यकाल कक्ष आदि का भी निरीक्षण करते हुए कहा कि सरकार की ओर से कोविड संक्रमण से लड़ने के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी नही होगी ।कहा कि चाहें वो मास्क, दवाई,सेनिटाइजर, डॉक्टर हो। और ना ही पैसों की कोई कमी है। और अब हमारी सरकार घर घर जाकर कोविड की दवाई लोगो तक पहुँचाएगी।
जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करने के बाद वे आपदा ग्रसित क्षेत्र रैनी के लिए रवाना हुए। बताते चलें कि गांव भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
करोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में कई कैंटेंटमेंट जॉन बनाए है।
वहीं जोशीमठ में अब तक 5 कैंटेंटमेंट जॉन बनाए जा चुके है।
शुक्रवार को जोशीमठ विकास खंड के रैणी गाव मै 25 लोग करोना पॉजिटिव आए थे जिसके बाद प्रशासन ने रैणी गाव को कैंटनेंटमेंट क्षेत्र घोषित किया है।तथा गांव को।सील कर दिया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: माउंट भागीरथी द्वितीय फतह करेगी गढ़वाल राइफल, 12 सदस्यीय दल हुआ रवाना, 10 अक्तूबर तक चलेगा अभियान
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…