-चम्पावत – जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आयुष रथ को किया रवाना।

चंपावत कलेक्ट्रेट से आज जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आयुष रथ को रवाना किया यह आयुष रथ चंपावत जिले के विभिन्न कंटेनमेंट जोन में आयुष किट वितरित करेगा साथ ही लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक भी किया जाएगा आज जिलाधिकारी विनीत तोमर ने कलेक्ट्रेट से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । आयुष वाहन द्वारा सम्पूर्ण जनपद मे फ्रंट लाइन वर्कस, कोविड मरीजों व पोस्ट कोविड लोगों को मुफ्त परामर्श व आयुष, होम्योपैथिक किट वितरित करते हुए संक्रमण बचाव हेतु जन जागरूक किया जायेगा।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा0 उमेश चंद्र ने बताया कि आयुष रथ के माध्यम से पोस्ट कोविड मरीजो के साथ होम आइसोलेशन मरीजो को निशुल्क परामर्श एवं आयुष किट वितरित किये जायेंगे ताकि उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ सके। इसके साथ ही फ्रंट लाइन वर्कस को भी वितरित की जायेगी। उन्होने बताया कि जनपद को तीन हजार आयुष रक्षा किट आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय को प्राप्त हो चुकी है। तथा पांच हजार आयुष रक्षा किट की डिमांड भेजी गई हैं। इस आयुष रक्षा किट में आयुष रक्षा काढ़ा, अश्वगंधा वटी, संशमनी वटी हैं। यूं तो ये तीन ही चीज़ें इस पैकेट में मिलती हैं लेकिन इस आयुष रक्षा किट को कुल 7 जड़ी बूटिया जैसे सोंठ, पीपली, कालीमिर्च, मुलेठी, वासा, गिलोय एवं तुलसी आदि हैं। इस किट का प्रयोग 15 दिनो के लिए है। 15 दिन का कोर्स करके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है.
उन्होने बताया कि भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार दवाईया कोविड मरीजों को निशुल्क दी जायेंगी।

और पढ़े  टिहरी: नरेंद्रनगर में टायर में आग लगने से 12 टन स्क्रैप से लदे ट्रक का सामान जला, बाल-बाल बचा चालक
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…