Youtuber Bobby Kataria:- यूट्यूबर बॉबी 11 वकीलों को साथ लेकर पहुंचा कोर्ट किया सरेंडर,25 हजार रुपये के जमानती बॉन्ड पर मिली जमानत.

देहरादून में सड़क पर ट्रैफिक रोक कुर्सी पर बैठकर शराब पीने और पुलिस को धमकाने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने आखिरकार शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया। हालांकि उसे जमानत मिल गई, जिसका कैंट पुलिस ने विरोध किया। एसीजेएम द्वितीय संजय कुमार की कोर्ट ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया को जमानत दी।

यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था आज शुक्रवार को कटारिया दिल्ली से 11 वकीलों को लेकर कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट ने 25 हजार रुपये के जमानती बॉन्ड पर कटारिया को जमानत दी। इससे पहले गुरुवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया की देहरादून कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन कटारिया दून पुलिस को चकमा दे गया। देहरादून कोर्ट से दूसरी बार बी वारंट निकलने के बावजूद बॉबी कटारिया तय तारीख पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ था।

दून पुलिस दिल्ली पुलिस द्वारा बॉबी कटारिया को देहरादून कोर्ट लाने का इंतजार करती रही, लेकिन बॉबी कटारिया पहले ही दिल्ली कोर्ट से जमानत लेकर फरार हो गया था। इसके बाद देहरादून पुलिस बॉबी के खिलाफ धारा 83 की तहत कुर्की की कार्यवाही सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट गई। जबकिं कुर्की प्रक्रिया के अंतर्गत धारा 82 के तहत पुलिस पहले ही बॉबी कटारिया के गुरुग्राम आवास में कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर कल कांग्रेस का CMआवास कूच, प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी पहुंचीं दून
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…