आर्मी चीफ नरवणे – सेना भी दे रही है कोरोना को टक्कर , बॉर्डर पर भी स्थिति सामान्य

Spread the love

महामारी और सीमा पर चल रही गतिविधियों के बारे में सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं और अधिकतर जवान स्वस्थ होकर कार्यक्षेत्र में लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल के मध्य में सैन्य अस्पतालों में लगभग 1,800 ऑक्सीजन बेड थे। यह संख्या अब बढ़कर करीब चार हजार हो गई है। हमने ऑक्सीजन संयंत्रों की संख्या दोगुनी कर 42 कर दी है। उन्होंने कहा कि जहां तक बल संरक्षण का संबंध है, वे सभी निर्देश जो हमने पिछले वर्ष पारित किए थे, उन्हें इस वर्ष भी फिर से लागू कर दिया गया है। सेना प्रमुख ने कहा कि अधिकतर जवान इस विशेष अवधि के दौरान अपने प्रशिक्षण क्षेत्रों में लौट गए हैं। इसी तरह चीन के जवान भी अपने प्रशिक्षण क्षेत्र में आ गया है।  ऐसे किसी भी क्षेत्र में कोई हलचल नहीं हुई है, जहां से हम अलग हुए हैं। पैंगोंग त्सो डिसएंगेजमेंट को चीन और भारत दोनों सम्मान कर कर रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  Kerala New CM- वीडी सतीशन बने केरल के CM, कांग्रेस समेत सहयोगी पार्टियों के विधायक ले रहे शपथ
  • Related Posts

    Relations: मार्को रूबियो ने की जयशंकर से मुलाकात, भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी पर कही बड़ी बात

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी विदेश सचिव मार्को रूबियो और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बीच रविवार को हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। एस. जयशंकर और मार्को रूबियो के…


    Spread the love

    पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमला, 10 से ज्यादा की मौत, रेलवे ट्रैक के पास हुआ जोरदार धमाका

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के क्वेटा में एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में लोग घायल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *