Delhi : खबर अपडेट- सीबीआई ने की उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के लॉकर की जांच पूरी, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया बोले- कुछ नहीं मिला।।

Spread the love

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के वसुंधरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर की सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की टीम ने जांच की। सीबीआई की टीम से पहले मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी के साथ अपने लॉकर की चाबी लेकर वसुंधरा चार स्थित मेवाड़ कॉलेज के अंदर पीएनबी की शाखा में पहुंच गए थे।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से बैंक के अंदर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए है। इसके बाद वह बाहर आए। यहां मीडिया से बात करते हुए सिसोदिया ने बताया कि सीबीआई की जांच में कुछ नहीं मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सिर्फ उनके प्रेशर में किया जा रहा है। जिससे उन्हें 2 या 3 महीने तक जेल में डाला जा सके।

मनीष सिसोदिया ने यह भी कहा कि सीबीआई ने उनके नौकर के अलावा घर पर और अन्य जगह पर भी जांच की थी लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई जांच में शामिल अधिकारी भी मानते हैं की मनीष सिसोदिया ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने सीबीआई अधिकारी और अपनी तरफ से भी खुद को क्लीन चिट दी।

दिल्ली में शराब नीति में गड़बड़ी के मामले में सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने इससे पहले अगस्त में ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापामारी की थी।


Spread the love
और पढ़े  तुगलकाबाद में भयानक मंजर: ग्राउंड फ्लोर पर खड़े वाहनों में धधकी आग, धुआं पूरी इमारत में फैला,3 की जान गई
  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका डील पर PM मोदी का पहला बयान, कहा- दोनों देशों के बीच टिकाऊ समझौते की उम्मीद

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते के एलान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसका स्वागत किया और कहा कि उम्मीद है कि इससे दुनिया में स्थिरता आएगी।…


    Spread the love

    Weather- दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली गर्मी से राहत

    Spread the love

    Spread the loveसोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। गुरुग्राम सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में सुबह-सुबह हुई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *