Delhi – सीबीआई पहुंची वसुंधरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सिसोदिया के लॉकर की जांच करने।

Spread the love

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के वसुंधरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर की जांच करने केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की टीम पहुंच गई है। सीबीआई की टीम से पहले मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी के साथ अपने लॉकर की चाबी लेकर वसुंधरा चार स्थित मेवाड़ कॉलेज के अंदर पीएनबी की शाखा में पहुंच गए थे।
दिल्ली में शराब नीति में गड़बड़ी के मामले में सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने इससे पहले अगस्त में ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापामारी की थी।

गौरतलब हैकि पिछले दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने शराब नीति में गड़बड़ी के मामले को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। एलजी सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। मुख्य सचिव की रिपोर्ट में सिसोदिया की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। आपको बता दें कि दिल्ली में एक्साइज विभाग मनीष सिसोदिया के पास है।

इससे पहले, सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मंगलवार को सीबीआई उनका बैंक लॉकर देखने आने वाली है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सीबीआी हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है। 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला था। लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा। सीबीआई का स्वागत है, जांच में मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  Weather: दिल्ली-NCR में मानसून की धमाकेदार एंट्री, झूमकर बरसे बदरा, आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी
  • Related Posts

    आज से दिल्ली के सभी 250 वार्डों में हनुमान चालीसा का पाठ करेगी AAP, अयोध्या चंदा चोरी को लेकर होगी चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveआम आदमी पार्टी मंगलवार यानी आज से दिल्ली के सभी 250 वार्डों में हनुमान चालीसा पाठ, राम आरती और हनुमान आरती का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम राजधानी के…


    Spread the love

    अचानक क्यों बदला मौसम?: उत्तर भारत में फिर कमजोर पड़ा मानसून, पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर, क्यों कम हो रही मानसूनी बारिश?

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर भारत में कुछ दिनों की सक्रियता के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। इसका सबसे अधिक असर हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *