कौन करेगा झंडारोहण: कल 15 अगस्त को कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर कौन करेगा झंडारोहण,सोनिया गांधी – राहुल अस्वस्थ,क्या कल दिखेगा पार्टी का नया अध्यक्ष या होगा कुछ और ?

Spread the love

गांधी परिवार के तीनों प्रमुख सदस्य इस समय अस्वस्थ चल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोविड से पीड़ित हैं और वे आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रही हैं। प्रियंका गांधी भी कोविड संक्रमित हैं और इस समय आइसोलेशन में हैं। राहुल गांधी भी अस्वस्थ हैं। उन्हें कोरोना होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बीते कुछ दिनों से उन्हें भी बुखार हो रहा है और वे भी इस समय आराम कर रहे हैं।

लिहाजा 15 अगस्त को दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय 24 अकबर रोड पर झंडारोहण कौन करेगा, इस पर चर्चा शुरू हो गई है। यह ऐसा अवसर होगा जब गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण कर सकता है। चूंकि, इसी समय पार्टी अपने नए अध्यक्ष की तलाश करने की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है, माना जा रहा है कि कल झंडारोहण के अवसर में पार्टी के नए अध्यक्ष की तस्वीर भी दिख सकती है।

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, गांधी परिवार के किसी सदस्य के स्वस्थ न होने की स्थिति में मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी मुख्यालय में झंडारोहण कर सकते हैं। वे इस समय पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता हैं और राज्यसभा में पार्टी के नेता हैं। पार्टी की नीतियों के निर्धारण में भी उनकी भूमिका इस समय सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण रहती है। वे गांधी परिवार के सबसे करीबी लोगों में भी माने जाते हैं, लिहाजा संभावना है कि सोमवार को वे पार्टी मुख्यालय में झंडारोहण कर सकते हैं।

केसी वेणुगोपाल पार्टी के जनरल सेक्रेटरी हैं। उन्हें राहुल गांधी के सबसे करीबी लोगों में माना जाता है। मल्लिकार्जुन खड़गे के किसी कारण उपलब्ध न होने पर वे पार्टी मुख्यालय में झंडारोहण कर सकते हैं। पार्टी के कोर ग्रुप में शामिल वेणुगोपाल संगठन के लिए दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख चेहरों में देखे जाते हैं। चूंकि, पार्टी में अध्यक्ष के बाद इस समय उनके पास सबसे महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी है, उन्हें पार्टी के अगले संभावित अध्यक्ष के तौर पर भी देखा जा रहा है।

और पढ़े  Pollution: फिर बिगड़ी दिल्ली की हवा- 300 पार पहुंचा AQI, जहांगीरपुरी में 401, सांस लेना मुश्किल

वहीं, पवन बंसल पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके पास इस समय पार्टी के कोषाध्यक्ष पद की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के न रहने की स्थिति में वे पार्टी मुख्यालय में झंडारोहण कर सकते हैं। उत्तर भारत से आने वाले पवन बंसल बेहद सौम्य छवि के नेता हैं। उन्हें भी पार्टी के अगले अध्यक्ष के संभावित चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है। यदि वे पार्टी के अध्यक्ष बनते हैं तो इससे पार्टी को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में मजबूती मिल सकती है।

इस समय अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहीं सोनिया गांधी लगभग दो दशक से पार्टी को लीड कर रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर कई बार अपनी अनिच्छा जता दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस को लीड कर सकता है। ऐसी स्थिति में संभावित अध्यक्ष को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होकर 21 सितंबर तक समाप्त होने का अनुमान है।


Spread the love
  • Related Posts

    प्रदूषण पर सख्ती: दिल्ली में 18 दिसंबर से बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ये वाहन रहेंगे बैन

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। 18 दिसंबर से राजधानी में बिना PUC के किसी भी वाहन को पेट्रोल…


    Spread the love

    आज भी दिल्ली एयरपोर्ट से कई विमान रद्द- इंडिगो की 50 से अधिक उड़ानें, यात्री हलकान,जानिए क्या है IGI का मौजूदा हाल

    Spread the love

    Spread the loveघरेल हवाई सेवा इंडिगो का परिचालन संकट अब भी बरकरार है। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज इंडिगो की पचास से अधिक उड़ानें रद्द…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *