Independence Day : भारत मना रहा है आज 76वां स्वतंत्रता दिवस, ‘हर घर तिरंगा’ के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल।

भारत आज 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरे देश में आयोजन होंगे और तिरंगा फहराया जाएगा। इस खास मौके पर दिल्ली में इंडिया गेट सहित प्रमुख इमारतें को तिरंगे की रोशनी से जगमगा रही हैं। 

देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरे देश में आयोजन होंगे और तिरंगा फहराया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह लाल किले की प्राचीर से भाषण देंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित किया। यह राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन था। इस दौरान उन्होंने कहा कि 76वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। 14 अगस्त के दिन को विभाजन-विभीषिका स्मृति-दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस स्मृति दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, मानव सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देना है। 

आजादी के 75 साल होने पर भारत सरकार ‘अमृत महोत्सव’ मना रही है, जो विदेशी शासन से भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव का संकेत देता है। और हर घर तिरंगा अभियान इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा है। यह पहल देश भर के लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करती है। प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री आज सुबह 7.30 बजे लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित देंगे। 

सुबह 7.30 बजे होगा ध्वजारोहण समारोह

गृह मंत्रालय के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के फहराने का समय घोषित कर दिया गया है। सुबह 7.30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण से पहले ध्वजारोहण समारोह होगा। आप इस समारोह को नेशनल टेलीविजन चैनलों और प्रेस सूचना ब्यूरो के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव देख सकते हैं। 

और पढ़े  रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा, हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगातार 9वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन

76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये लगातार 9वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन होगा।

  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…