दिल्ली स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सभी बॉर्डर सील, छावनी में बदली राजधानी, जमीन से आसमान तक लगा कड़ा पहरा..

Spread the love

आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाल किला व उसके पासपास का इलाका रविवार रात से ही छावनी में तब्दील हो गया। दिल्ली पुलिस, एनएसजी व पैरा मिलिट्री फोर्स ने लाल किले की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पैरा-मिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया था। पूरी दिल्ली समेत लालकिले को अभेद किले के रूप में तब्दील कर दिया गया था। जमीन से आसमान तक सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। लालकिले के आसपास लगाए गए 1000 सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। इन कैमरों के कई जगह कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इनमें भारी संख्या में पुलिसकर्मी 24 घंटे नजर रख रहे हैं। 10 हजार पुलिसकर्मी लालकिले की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। पुलिस ने आसपास की ऊंची इमारतों को अपने कब्जे में ले लिया था। लालकिले के आसपास स्थित मार्ग सुबह पांच बजे से लेकर समारोह खत्म होने तक बंद रहेंगे। 

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार रात 12 बजे से दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गईं। सभी बॉर्डरों पर दिल्ली पुलिस व पड़ोसी राज्यों की पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग शुरू कर दी थी। कड़ी चेकिंग के बाद ही वाहनों को दिल्ली में प्रवेश दिया जाएगा। सीनियर पुलिस अधिकारी आधी रात से खुद गश्त करने उतर गए थे। स्वात टीमों को हर तरह की परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए कई महत्वपूर्ण जगहों पर मुस्तैद कर दिया गया है। सभी बीट में तैनात पुलिस कर्मियों व थाना पुलिस को अपने-अपने इलाके में लगातार गश्त कर हर व्यक्ति पर नजर रखने को कहा गया है।
लालकिले की सुरक्षा में 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा के लिए दो एंट्री ड्रोन गन, आठ एंटी मिसाइल गन तैनात की गई हैं। गन से ड्रोन को ऊपर ही जाम कर उसका रास्ता बदलकर नष्ट कर दिया जाएगा। इस बार लालकिले के चारों तरफ स्थित खाई पानी में पानी नहीं भरा रहेगा। पतंगबाजों को पकडने के लिए या फिर कोई पतंग समारोह स्थल में आकर न गिर जाए, इसके लिए 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पतंग उड़ाने व बेचने वालों को जागरूक किया गया है।  

और पढ़े  बच्चों को फोन के बाद हो रही सुरक्षा की चिंता? मोबाइल में आज ही करें ये सेटिंग्स..

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love

    बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *