Independence Day: प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगे वाला साफा बांध फहराया तिरंगा झंडा, पीएम मोदी ने 83 मिनट तक देश को संबोधित किया..

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नौवीं बार देश को लाल किले से संबोधित किया। 76वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने लाल किले से झंडा फहराया और 83 मिनट तक देश को संबोधित किया। इससे पहले 2021 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री 88 मिनट बोले थे। 2014 में प्रधानमंत्री ने पहली बार देश को 65 मिनट तक संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिधान और वेश भूषा को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा उनके साफा बांधने का अंदाज सबसे ज्यादा आकर्षक होता है। 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी वे कुछ खास और अलग वेश भूषा में नजर आए। इस बार भी रंगीन पगड़ी पहनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज की आकृति वाली सफेद पगड़ी पहनी। पगड़ी को पीएम मोदी के सफेद कुर्ते और नीले रंग की जैकेट से पूरित किया गया था। इस साल पीएम मोदी की तिरंगा पगड़ी में सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की झलक थी जिसका उद्देश्य लोगों को अपने घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित करना था।


Spread the love
और पढ़े  BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की कुर्सी पर संकट?: 12 साल के कार्यकाल को SC में चुनौती, चुनाव की मांग
  • Related Posts

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love

    बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *