कठपुतली शो के माध्यम से यात्रियों सहित आमजन को किया गया जागरूक

Spread the love

लखनऊ मंडल

*मंडल के वाराणसी कैंट स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता अभियान का संचालन*

स्वच्छता के राष्ट्र्वापी अभियान को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते हुए आवश्यक कार्यवाहियों एवं गतिविधियों को संचालित किया जाता है एवं इसी क्रम में आज दिनांक 11.08.22 से आगामी 3 दिनों तक मंडल के वाराणसी कैंट स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है | इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक पर लोगो को जागरूक करना और इसके उपयोग पर सरकार द्वारा लगाई गयी पाबन्दी को अमल में लाना था तथा स्वच्छता के विषय में यात्रियों सहित आमजन को जागरूक करते हुए स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्मो पर तथा गाडियों में स्वच्छता के आदर्श मानको को स्थापित करना है | इस अभियान के तहत आज पहले दिन कठपुतली शो के द्वारा यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के सन्देश को प्रसारित करने का कार्य अत्यंत रोचक पूर्ण तरीके से प्रदर्शित किया गया यह कार्यक्रम जी.आई. जेड. और लक्ष्य फाउंडेशन की संयुक्त टीम के द्वारा आयोजित किया गया था एवं इसी के अनुक्रम में इस अभियान के द्वितीय दिवस पर स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं तीसरे दिन विभिन्न प्रकार की स्वच्छता सम्बन्धी गतिविधियों को संचालित करते हुए इस अभियान को चलाया जायेगा | इस अवसर पर स्टेशन निदेशक आनंद मोहन ,अन्य अधिकारी और रेलकर्मियो सहित भारी संख्या में यात्री मौजूद थे |

(रेखा शर्मा )
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक
उत्तर रेलवे, लखनऊ


Spread the love
और पढ़े  राममंदिर- चोरी का खुलासा होने के बाद सख्ती, अब 27 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और 13 नए कैमरों से चढ़ावे की निगरानी
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *