प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर रामनगरी अयोध्या के साधु संतों ने भी निकाली तिरंगा यात्रा

भारत को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं. हिंदुस्तान अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक चलेगा. साधु संत भी आजादी के अमृत महोत्सव को मना रहे हैं. इसी कड़ी में आज रामनगरी अयोध्या के साधु संतों ने भी तिरंगा यात्रा निकली, जिसमे सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस दौरान संत महंतों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।तो वही साधु संतों के साथ विद्यालय और गुरुकुल के बच्चे भी इस यात्रा में सम्मिलित हुए।इस दौरान संतों की तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा हुई।वही राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने बताया कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है अमृत महोत्सव के तहत अयोध्या के संत महंतों और विद्यालय मठ मंदिरों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।रामनगरी अयोध्या के सभी मठ मंदिरों में तिरंगा लगाया जाएगा।इस तिरंगा यात्रा के मौक़े पर राम वल्लभा कुंज की आधिकारी राजकुमार दास, हनुमानगढ़ी के पुजारी व रामकोट वार्ड के पार्षद रमेश दास, जगतगुरु राम दिनेश आचार्य, कृपालुजी महाराज के साथ अयोध्या के कई संत महंत रहे मौजूद रहे।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…