द वीक पत्रिका पर प्रकाशित नग्न देवी देवताओं के फोटो पर कड़ी आपत्ति जताई पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती ने, तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग

द वीक पत्रिका पर रामनगरी अयोध्या के पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती भड़क उठे हैं। वेदांती ने प्रकाशित पत्रिका में नग्न देवी देवताओं के फोटो पर कड़ी आपत्ति जताई हैं। उन्होंने देश के सभी शंकराचार्य रामानंदाचार्य और सभी संत समाज के लोगों से आग्रह किया है।वेदांती ने कहा कि एक मंच पर आकर इसका विरोध करे। चेन्नई से प्रकाशित पत्रिका द वीक के संपादक और मालिक पर कठोर कार्रवाही की जाए। देश में हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अनआस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर षड्यंत्र फैलाने का हो रहा है।वही कहा आतंकवादियों के द्वारा पैसा देकर हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अनआस्था पैदा करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। रामविलास दास वेदांती ने पत्रिका पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग किया।और देश के सभी शंकराचार्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य समेत सभी संप्रदाय के आचार्यों से है निवेदन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मिलकर के दर्ज कराया जाए एक विरोध। ज्ञापन दिया जाए।धार्मिक द्वेष फैलाने वाले को गिरफ्तार किया जाए।

और पढ़े  UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…