हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “हरियाली तीज” का उत्सव,रजवाड़ा थीम पर आधारित रहा कार्यक्रम

लखनऊ मंडल

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “हरियाली तीज” का उत्सव,रजवाड़ा थीम पर आधारित रहा कार्यक्रम

भारतीय रेल के परिप्रेक्ष्य में उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल का महिला कल्याण संगठन अपने नाम की सार्थकता को प्रमाणित करते हुए विभिन्न अवसरों पर रेल सहित समाज के समस्त क्षेत्रो के सेवार्थ अपनी कल्याणकारी गतिविधियों ,जन हितार्थ एवं उत्थान सम्बन्धी तथा विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यकलापों द्वारा समाज में अपनी सशक्त ,महत्वपूर्ण एवं अग्रणी भूमिका का निर्वहन करती रहती है एवं इसी क्रम में भारतीय संस्कृति के प्रतीक उत्सवों तथा महापर्वों की स्वर्णिम श्रंखला के केंद्रबिंदु “हरियाली तीज “ के उत्सव का भव्य आयोजन आज दिनांक 06.08.22 को उत्तर रेलवे ,अधिकारी क्लब ‘साकेत’ में किया गया जिसमे अध्यक्षा,उत्तर रेलवे महिला कल्याण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “हरियाली तीज” का उत्सव,रजवाड़ा थीम पर आधारित रहा कार्यक्रमसंगठन,लखनऊ, श्रीमती नीतू सपरा बतौर मुख्य अतिथि समारोह में उपस्थित रहीं I राजस्थान की “रजवाड़ा“थीम पर आधारित इस इस रंगारंग कार्यक्रम के इन्द्रधनुषी रंग रजवाड़ा संस्कृति से ओतप्रोत रहे एवं सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में इसी संस्कृति,विरासत और परम्परा का दर्शन अत्यंत प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया Iभारतीय सिनेमा में रजवाड़ा संस्कृति पर आधारित अनेक फ़िल्मी गानों का प्रयोग करके इस कार्यक्रम को और भी अधिक मनमोहक स्वरुप प्रदान किया गया I इसके अतिरिक्त इस अवसर पर आयोजित अनेक प्रकार के मनोरंजक खेलों में भी रजवाड़ा संस्कृति का ही रंग बखूबी दर्शाया गया I इसके उपरांत उक्त थीम पर आधारित विभिन्न गीतों एवं नृत्यों से सुसज्जित अनेक प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को अत्यंत सजीवता एवं आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया I
इस अवसर पर अध्यक्षा, उत्तर रेलवे, महिला कल्याण संगठन,लखनऊ श्रीमती नीतू सपरा ने अवगत कराया कि उक्त संगठन रेल के साथ-साथ समाज के कल्याणार्थ ,हितार्थ सतत प्रयत्नशील रहते हुए एवं अपने पुनीत कार्यकलापों एवं गतिविधियों को वर्ष पर्यंत संचालित करता है I उन्होंने यह भी बताया कि यह संगठन “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय” के मूलमंत्र का अनुसरण करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के हितार्थ एवं कल्याणार्थ अपने उद्देश्यों की पूर्ती हेतु पूर्ण निष्ठा एवं संकल्पित भावना के साथ संलग्न रहता है I

(रेखा शर्मा )
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक
उत्तर रेलवे, लखनऊ

और पढ़े  बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…