गांव में सड़क न बनने से तकलीफ झेल रहे गांव वाले,प्रधान नहीं दे रहा ध्यान

मऊ-

कोपागंज ब्लाक के भेलाबांध (छावनी)ग्राम सभा की है इस भेलाबाँध ग्राम सभा के प्रधान महेश चंद्र यादव है इन्होंने अप्रैल महीने में इस खड़ंज्जा को उखड़वाया मिट्ठी डालकर खड़ंज्जा को ऊपर करने के लिए। क्यो की बरसात के पानी से भर जाता था रास्ता ।यह रास्ता 250 मीटर लम्बा है लगभग मई और जून दो महीने में प्रधान जी ने कही कही एक फुट मिट्ठी डलवाये तो कही आधा फुट मिट्ठी डलवाये।रास्ते पर मिट्टी डालते डालते पूरा बरसात आ गया लेकिन अभी तक खड़ंज्जा नही लगवा पाये।जब बारिस हो रही है तो गाँव के लोगो को आने जाने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अचानक अभी कोई बीमार पड़ जाए तो वाहन गाँव मे नही आ सकता है। गांव में सड़क न बनने से तकलीफ झेल रहे गांव वाले,प्रधान नहीं दे रहा ध्यानछोटे बच्चो को स्कूल जाने के लिए कीचड़ और पानी मे आ रहे है और जा रहे है।या गोंद में उठाकर ग्रामीण अपने बच्चो को स्कूल भेज रहे है। और प्रधान जी को कोई चिंता नही है कि खड़ंज्जा उजड़वाकर छोड़े है कैसे गाँव वाले आते जाते होंगे।उनको तो टाइम ही नही है कि गाँव मे क्या क्या समस्याएं है क्योंकि कोपागंज में साईकिल स्टोर की दुकान है उस दुकान को सम्भालना बहुत जरूरी है भांड में जाये गाँव की समस्या और भांड में जाये गाँव का विकास ।पूरा एक साल हो गया प्रधान बने हुवे अभी तक ढंग से कोई कार्य कर नही पाये है ब्लाक में न पहुचने के कारण ।अभी जल्द में ही हर ग्राम सभा मे पौधा रोपण हुआ है लाइट लगी है लेकिन इस भेलाबांध ग्राम सभा मे लाइट तो छोड़िए पौधा रोपड़ भी नही करवा पाये है। कोपागंज ब्लाक में एक ऐसे ये प्रधान है महेश चंद यादव जो कोई कार्य नही करवा पा रहे है बहुत शर्म की बात है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे प्रधान की क्या जरूर जो कोई कार्य ही नही करवा पा रहे है बिना प्रधान का ही ग्राम सभा रहे तो बेहत्तर होगा।ग्रामीणों का कहना है कि जल्द कार्य को प्रधान जी ने पूरा नही करवाये तो अगला कदम जिलाधिकारी और मुख्य मंत्री तक पँहुचे गी 1090 के द्वारा। प्रधान जी अपने आगे न मीडिया को कुछ समझते है न ब्लाक के किसी अधिकारी को। ये है ग्राम सभा भेलाबाँध के प्रधान जी की हकीकत कहानी है।

और पढ़े  UP: कुंडा विधायक राजा भैया को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया से आपत्तिजनक संदेश भी मिले, FIR दर्ज
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…