एलबीएस की नई प्राचार्या बनी प्रोफेसर डॉ. अंजू अग्रवाल, ग्रहण किया पदभार

Spread the love

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में नए प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. अंजू अग्रवाल ने आज 29 जुलाई को पदभार ग्रहण किया। नए प्राचार्या का स्वागत प्रभारी प्राचार्य डॉ. ललित मोहन पाण्डे और प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र सिंह रौतेला के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। नए प्रचार्या द्वारा महाविद्यालय के समस्त विभागों, पुस्तकालय, कार्यालय में भ्रमण के साथ ही परीक्षाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जन्तु विज्ञान विषय में डॉ. राज कुमार सिंह और हिन्दी विषय में डॉ. बीना मथेला ने स्थानांतरण के उपरांत महाविद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. बिपिन चन्द्र जोशी, डॉ. इन्द्र मोहन पंत, डॉ. मनोज कुमार जोशी, भुवन चन्द्र सनवाल, हरीश जोशी, दीपक फुलारा, डॉ. भगवती देवी, डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ. बीना मथेला, डॉ. राज कुमार सिंह आदि समस्त महाविद्यालय प्राध्यापकों और कर्मचारियों द्वारा प्राचार्या का स्वागत किया गया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- शिक्षा मंत्री के आदेश, सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना में हेराफेरी की होगी जांच
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *