स्कूल बस पलटने से मचा हड़कंप,10 छात्र घायल

अयोध्या में थाना रौनाही क्षेत्र में स्कूल बस पलटने से हड़कंप मच गया।जिसमे 10 छात्र घायल हो गए।ये शुक्रवार को यह घटना थाना रौनाही क्षेत्र के महोली गांव में हुई।घटना के बाद कुछ बच्चों को गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भेजा गया है।दरसअल चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज की थी बस गोडावा से डेलू आभारी जाने के दौरान बस अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पलट गई। कुछ बच्चों को देवरा कोर्ट स्थित एक निजी डॉ के चिकित्सालय में उपचार करा कर घर भेज दिया गया।इस घटना में नित्या वर्मा उम्र 7 साल गंभीर घायल है।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस का चालक विकलांग था जिसे ग्रामीणों ने खुद बस से बाहर निकाला।वहीं इस मामले पर क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि सभी बच्चों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया हैl उन्होंने बताया कि बस कच्ची सड़क से गन्ने के खेत में उतर गई जिससे घटना हुई।

और पढ़े  उत्तराखंड विस सत्र 2026: अनुपूरक बजट, अध्यादेश व विधेयक सदन में पेश, जानिए क्या हुए खास प्रावधान
  • Related Posts

    हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल

    चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम…

    बागेश्वर में दोहरा हत्याकांड: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

    बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के नरगवाड़ी गांव में सोमवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर…