Gujarat – सुरेंद्रनगर जिले के गांव में बोरवेल में गिरी 12 साल की बच्ची, सेना के जवानों ने 5 घंटे में सुरक्षित निकाला..

Spread the love

रिपोर्टर – खातु भाई डामोर

भारत में बोरवेल में बच्चों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के एक गांव में 12 साल की बच्ची खुले बोरवेल में गिर गई। वह करीब 60 फुट की गहराई में फंस गई थी। सेना के जवानों ने स्थानीय प्रशासन की मदद से उसे पांच घंटे में सुरक्षित निकाल लिया गया।

जिला अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह 7.30 बजे गजनवाव गांव में हुई। सेना के जवानों की मदद से लड़की को बचाने में कामयाबी मिल गई। ध्रांगधरा तालुका की राजस्व अधिकारी शोभना फल्दू ने बताया कि सूचना देते ही सेना के जवान मौके पर पहुंच गए हैं और लड़की को बचा लिया। वह बच्ची प्रवासी खेतिहर मजदूर परिवार की है।

सुरक्षित निकाल ली गई बच्ची का नाम मनीषा है। जिस बोरवेल में वह गिरी थी वह 500 से 700 फीट गहरा था। गनीमत है कि उसे समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। ध्रांगधरा के पुलिस इंस्पेक्टर टीबी हीरानी ने बताया कि लड़की 60 फीट गहराई पर अटक गई थी। फंसे रहने के दौरान उसे आक्सीजन की सप्लाई दी गई और कैमरे की मदद से उस पर नजर रखी गई। बोरवेल से निकालने के बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है। ध्रांगधरा तालुका में दो माह पहले भी दो साल का एक लड़का बोरवेल में गिर गया था। उसे भी 2 जून को सेना के जवानों ने बचा लिया था।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- दिल्ली अग्निकांड मामले में गिरफ्तार केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-BJP, पारदर्शी जांच की मांग
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    प्रवीण तोगड़िया-: अब हिंदुओं को दो नहीं, 3 बच्चों की आवश्यकता, घर में हनुमान चालीसा का करें पाठ

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज कार्यकर्ता सम्मेलन में देहरादून पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो हजार वर्ष पहले दुनिया में सिर्फ हिंदू था लेकिन आज हिंदू…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *