MP Municipal Election : खंडवा, सतना,बुरहानपुर,सागर से बीजेपी की जीत, सिंगरौली में हुई आप की एंट्री

Spread the love

प्रदेश में 133 नगरीय निकायों के चुनाव परिणामों के नतीजे सामने आने लगे हैं। 11 नगर निगमों में से तीन में कांग्रेस और सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है। यह भाजपा के लिए झटका है, क्योंकि इन सभी नगर निगमों पर उसका ही कब्जा रहा है।

उज्जैन महापौर पद की बीजेपी की लीड 3000 से 900 पर आई, मुकेश टटवाल मात्र 900 से आगे हैं। काउंटिंग जारी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शाम 5.30 बजे कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया जाएगा।

छतरपुर नगर परिषद
वार्ड 1 आस्था गोस्वामी कांग्रेस
वार्ड 2 गोविंद तिवारी कांग्रेस
वार्ड 3 राहुल गुप्ता भाजपा
वार्ड 4 ज्योति साहू भाजपा
वार्ड 5 रामकली बरारा भाजपा
वार्ड 6 कीर्ती विश्वकर्मा कांग्रेस
वार्ड 7 विजेता दुबे भाजपा
वार्ड 8 रामदयाल यादव निर्दलीय
वार्ड 9 सुशील कुमार सोनी भाजपा
वा्र्ड 10 मंजू भार्गव निर्दलीय
वार्ड 11 हिमानी घोष भाजपा
वार्ड 12 आरती भाजपा
वार्ड 13 बिलाल अली फकीर भाजपा
वार्ड 14 आशिया कांग्रेस
वार्ड 15 रीना खान बसपा
वार्ड 16 गीता तिवारी निर्दलीय
वार्ड 17 अंजू यादव भाजपा
वार्ड 18 प्रेमबाई भाजपा
वार्ड 19 शिवसिंह यादव कांग्रेस
वार्ड 20 पूजा शिवहरे भाजपा
वार्ड 21 विकेंद्र वाजपेयी भाजपा
वार्ड 22 राम प्रशन्न शर्मा निर्दलीय
वार्ड 24 दिलीप रैकवार भाजपा
वार्ड 25 आजाद अली कांग्रेस
वार्ड 26 सकीला बेगम कांग्रेस
वार्ड 27 मोहम्मद जिब्राइल निर्दलीय
वार्ड 28 शिवानी चौरसिया कांग्रेस
वार्ड 29 कुंती सेन भाजपा
वार्ड 30 रामस्वरूप वाल्मीकि भाजपा
वार्ड 31 दीपेंद्र असाटी भाजपा
वा्र्ड 32 शैला चौरसिया भाजपा
वार्ड 33 रेखा वर्मा भाजपा
वार्ड 34 सुशील शिवहरे कांग्रेस
वार्ड 35 ज्योति चौरसिया भाजपा
वार्ड 36 राजेश मिश्रा कांग्रेस
वार्ड 37 मुनिया दुबे भाजपा
वार्ड 38 काशीबाई कुशवाहा कांग्रेस
वार्ड 39 सुनीता चतुर्वेदी निर्दलीय
वार्ड 40 अलका दुबे भाजपा

इंदौर ग्रामीण की स्थिति भी साफ होती नजर आ रही है।
नगर परिषद का नाम – राऊ
भाजपा 12
कांग्रेस 3
निर्दलीय / अन्य 0
नगर परिषद का नाम – सांवेर
भाजपा 10
कांग्रेस 4
निर्दलीय / अन्य 1
नगर परिषद का नाम – महूगांव
भाजपा 10
कांग्रेस 3
निर्दलीय / अन्य 2
नगर परिषद का नाम – मानपुर
भाजपा 9
कांग्रेस 3
निर्दलीय / अन्य 3
नगर परिषद का नाम – गौतमपुरा
भाजपा 7
कांग्रेस 8
निर्दलीय / अन्य 0
नगर परिषद का नाम – बेटमा
भाजपा 7
कांग्रेस 6
निर्दलीय / अन्य 2
नगर परिषद का नाम – देपालपुर
भाजपा 7
कांग्रेस 6
निर्दलीय / अन्य 2
नगर परिषद का नाम – हातोद
भाजपा 6
कांग्रेस 7
निर्दलीय / अन्य 2

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव मे मिले ऐतिहासिक बहुमत पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव परिणाम आए हैं। इन चुनाव के परिणाम देख कर मुझे गर्व होता है। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ-बूथ पर मेहनत की। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख से लेकर पन्ना समिति तक के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है कि आज मध्य प्रदेश के अंदर नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में ऐतिहासिक बहुमत भारतीय जनता पार्टी को मिला है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, पंडित दीनदयाल परिसर में आज शाम को 6:00 बजे जीत का उत्सव मनाया जाएगा।

सागर में भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी 12 हजार 665 वोटों से जीत गई हैं। भाजपा को 70,575 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन को केवल 57,910 वोट मिले। निधि जैन कुछ देर पहले ही मतगणना स्थल से बाहर चली गईं। उन्होंने कहा कि, महीने भर मिले प्यार के लिए मैं जनता की आभारी हूं।

वहीं सिंगरौली में सातवें चरण के बाद आम आदमी पार्टी की रानी को 34038, भाजपा के चंद्रप्रताप को 24879, कांग्रेस के अरविंद सिंह को 24670 वोट मिले हैं। 9159 वोटों से आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल आगे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नतीजों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सतना में योगेश ताम्रकार और खण्डवा में अमृता यादव को महापौर प्रत्याशी के रूप में आशीर्वाद देकर विजयी बनाने के लिए सभी भाई-बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
सीएम ने कहा कि प्रदेश भाजपा नगरों के विकास और जनता के कल्याण के अपने सभी वचन निभाने के लिए कटिबद्ध है।

चौहान ने कहा कि बुरहानपुर नगर निगम में भाजपा को विजय का आशीर्वाद देकर भाई-बहनों ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हम आपका यह विश्वास खण्डित नहीं होने देंगे। महापौर प्रत्याशी बहन श्रीमती माधुरी पटेल व साथी कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत के लिए बधाई!


Spread the love
  • Related Posts

    Today Weather: मध्यप्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 4 दिन की बारिश के बाद अब चढ़ेगा पारा,तेज गर्मी  झुलसाएगी 

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश में मौसम ने पिछले 4 दिनों में जबरदस्त करवट ली है। एक तरफ आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने 45 जिलों को प्रभावित किया, तो अब सिस्टम हटते ही…


    Spread the love

    भोपाल- मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी में धूम-धाम से मना बसंत पंचमी का पावन पर्व..

    Spread the love

    Spread the love        मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी,भोपाल में बड़े हर्ष उल्लास के साथ बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया, इस अवसर पर पुस्तकालय में खास तैयारियां भी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *