तुकईथड़ / बुरहानपुर – सावधान रहें बढ़ सकता है ताप्ती नदी का जल स्तर,पारस डेम बैतूल से आज छोड़ा गया 165 क्यूसेक पानी।

*आज दिनांक 13.07.22 की सुबह ताप्ती नदी के बैतूल स्थित पारस डेम के गेट खोलकर 165 क्युमेक्स (क्यूसेक मीटर/सेकंड) पानी छोड़ा जा रहा है जिससे बुरहानपुर जिले में ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ेगा। बैतूल व बुरहानपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने से ताप्ती नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। ताप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने जन सामान्य को यह सूचना देते हुए सावधान किया जाता है कि शहर में ताप्ती नदी के किनारों पर/घाटों पर जैसे राजघाट, सतियारा घाट, नागझिरी घाट, पीपल घाट आदि व देहात में नदी के आसपास के गाँवो के लोग अधिक सावधानी रखें व नदी के किनारों/घाटों पर न जाएं। बैतूल से सूचना प्राप्त होने पर पूर्व तैयारियों के तहत पुलिस टीम व होम गार्ड की रेस्क्यू टीम को अलर्ट पर रखा गया है।*

और पढ़े  एमपी में चीतों का तीसरा ठिकाना तैयार: बुंदेलखंड में शुरू होगा नया अध्याय, CM मोहन यादव आज छोड़ेंगे दो चीते
  • Related Posts

    मध्यप्रदेश: सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार गुप्ता को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी…

    एमपी में चीतों का तीसरा ठिकाना तैयार: बुंदेलखंड में शुरू होगा नया अध्याय, CM मोहन यादव आज छोड़ेंगे दो चीते

    मध्यप्रदेश अब चीतों के मामले में देश का सबसे अहम केंद्र बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहा है। कूनो और गांधीसागर के बाद अब बुंदेलखंड के…