आग का गोला बना आशिक – जब नहीं मिली मोहब्बत में कामयाबी तो आशिक बन गया आग का गोला, तड़पते हुए बोला – एक बार चेहरा दिख, शायद फिर मुलाकात ना हो

Spread the love


हरदोई जिले में शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला गिगियानी आए युवक ने प्रेमिका को साथ नहीं भेजने और प्रेमिका की मां की पिटाई से क्षुब्ध होकर दरवाजे के बाहर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। प्रेमिका के घरवालों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शाहजहांपुर के रौजा थाने के भावलखेड़ा गांव निवासी अमन (25) का ननिहाल शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला गिगियानी में है। उसका अपनी ममेरी बहन रजनी से प्रेम-प्रसंग था।

मगर दोनों के परिवार वालों को यह संबंध रास नहीं आया और दोनों पर पाबंदियां लगा दी गईं। इसके बाद चार जून को 17 वर्षीय किशोरी की मां की तरफ से अमन के खिलाफ कोतवाली में बेटी की बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया।
पुलिस ने किशोरी को दो दिन के बाद बरामद कर लिया। किशोरी ने अपने बयान में स्वेच्छा से अकेले जाने का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने उसे उसके माता-पिता की सुपुर्दगी में दे दिया। बता दें कि छह माह पूर्व दोनों ने भागकर दिल्ली के एक मंदिर में शादी कर ली थी। अमन के मुताबिक, परिजनों के कहने पर एक माह पूर्व दोनों घर वापस आ गए थे। इसके बाद से रजनी अपने घर में थी। दो दिनों से वह रजनी को लेने के लिए आ रहा था। आरोप है कि परिजन उसे नहीं भेज रहे थे। वो दो दिनों से रोज उसको लेने जा रहा था।
गुरुवार सुबह अमन एक बोतल में मिट्टी का तेल लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा। दरवाजे के बाहर खड़े होकर उसने आग लगाने की धमकी दी। इस पर लड़की की मां उर्मिला ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसने चिल्लाकर कहा कि एक बार चेहरा दिखा दो बाद में शायद मुलाकात न हो।
प्रेमिका के घरवालों के व्यवहार से क्षुब्ध होकर उसने मिट्टी का तेल खुद पर डालकर आग लगा ली। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पूरी घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

Spread the love
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *