Bundelkhand Expressway Inauguration – प्रधानमंत्री मोदी कानपुर से जालौन के लिए हुए रवाना,करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर पहुंच गए हैं। सीएम योगी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां से पीएम मोदी जालौन के लिए रवाना हो गए हैं। जालौन के कैथरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर पहुंच गए हैं। सीएम योगी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां से पीएम मोदी जालौन के लिए रवाना हो गए। जालौन के कैथरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। छह महीने तक टोल के लिए लोगों को जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। 7766 करोड़ से बने एक्सप्रेसवे पर कई जगहों पर टेस्टिंग, पेंटिंग व फ्लाईओवर के कुछ काम अधूरे हैं। इसके चलते कामर्शियल ऑपरेशन डेट (सीओडी) की घोषणा नहीं की गई है। इन कामों के पूरा होने में अभी कम से कम 6 महीने का समय और लग जाएगा। इसके बाद सीओडी आएगी, तब कहीं जाकर टोल टैक्स लगने की शुरूआत होगी। करीब 296.07 किमी लंबे एक्सप्रेसवे में 13 टोल प्लाजा पड़ेंगे, एक रुपये प्रति किमी टोल टैक्स लिया जाएगा। इस तरह लगभग तीन सौ किमी कार से टैक्स लिया जाएगा।

और पढ़े  आजम खां फिर गिरफ्तार: पहले अभिवादन, फिर हाथ उठा आसमान की तरफ किया इशारा, रिहाई से ED की गिरफ्तारी तक टाइमलाइन
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…