Uttar Pradesh :जुमे की नमाज को लेकर पूरे राज्य में हाईअलर्ट, मुस्लिम लीग सांसद को पुलिस ने लौटाया.

Spread the love

कानपुर में भड़की हिंसा के बाद आज जुमे की पहली नमाज है। इसके मद्देनजर पूरे प्रदेश में पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। कानपुर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके लागू होने के बाद एक साथ पांच या इससे अधिक लोगों की भीड़ जुटने की अनुमति नहीं है। इसी तरह से अनुमति के बगैर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। साथ ही, संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। सीएम योगी ने भी इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए है और अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
इस माहौल में कानपुर क्षेत्र का मुआयना करने आए मुस्लिम लीग के सांसद बशीर को प्रशासन ने वापस लौटा दिया है। दिल्ली से कानपुर ट्रेन से पहुंचे बशीर सर्किट हाउस में रुके हुए थे। पुलिस ने उन्हें वहां से बाहर भेज दिया है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या:- पर्यावरण दिवस पर मां शांति सेवा फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण।
  • Related Posts

    UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *