बेटी को धकेला देह व्यापार में विरोध किया तो भाइयों ने ही कर दिया दुष्कर्म,किसी तरह बच कर पुलिस तक पहुची युवती सुनाई आपबीती..

Spread the love

पैसा कमाने की हवस में एक महिला ने बेटी के जवान होते ही उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। विरोध करने पर उसे मुंबई में अपने दो सगे भाइयों के पास भेज दिया, जिन्होंने उसके इनकार पर खुद उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंबई के ही एक बार में भी उसे डांस करना पड़ा। किसी तरह मुंबई से भागी युवती ने अपनी मां, मौसी-मौसा और दोनों मामा के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र बीस साल है। उसकी मां पहले से देह व्यापार का धंधा करती थी। पिछले साल उसने एक अनजान व्यक्ति से पैसे लेने के बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म कराया। इसके बाद रोज उसके लिए ग्राहक लाना शुरू कर दिया। वह उसे रोज गर्भनिरोधक गोलियां खिलाती थी। उसके लगातार विरोध करने पर उसकी मां, मौसी और मौसा ने बहाने से उसे मुंबई भेज दिया, जहां उसकी मां के दो भाई रहते हैं।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके दोनों मामा ने उसे वहां एक बार में लगवा दिया। बार में लोग शराब पीने आते थे, उसे उनके सामने अश्लील डांस करना पड़ता था। इनकार करने पर दोनों मामा मारपीट करते थे। बार से मिलने वाला पैसा भी छीन लेते थे। इसी पैसे में से कुछ रकम उसकी मां के अकाउंट में ट्रांसफर करते थे।

नर्क बना दी जिंदगी, दुबई में बेचना चाहते थे
युवती की ओर से दर्ज रिपोर्ट में जिक्र है कि उसकी अपनी मां और रिश्तेदारों ने उसकी जिंदगी नर्क से बदतर बना दी। अब उससे यह सब बर्दाश्त नहीं होता। उसने आरोप लगाया कि उसकी मां, मौसा, मौसी और मामा दुबई के किसी आदमी को उसे बेचने को कोशिश में लगे हैं। उसने लिखा है कि उसके सांविधानिक और मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाए।
पैसे लेकर पुलिस ने मां के ही सुपुर्द कर दिया
पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि उसने मुंबई भेजे जाने से पहले एक दिन चुपचाप जाकर मढ़ीनाथ पुलिस चौकी पर अपनी मां, मौसी और मौसा के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस वालों ने इसके बाद उसकी मां को चौकी पर बुलाया। उससे मोटा पैसा लेने के बाद उसे उसकी मां के ही सुपुर्द कर दिया। इसी के बाद उसकी मां ने उसे मुंबई भेज दिया। एसएसपी के आदेश पर अब सुभाषनगर पुलिस ने पीड़िता की मां, मौसा, मौसी और दोनों मामाओं के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में है।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: रिमांड में मिले नए सुराग, आरोपियों के घरों से नकदी, सोने के गहने और कार बरामद

Spread the love
  • Related Posts

    एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका…


    Spread the love

    जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। शासन ने इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी कर दिया है। सभी 75 जिला पंचायत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *