बड़ी खबर – अनियमितताओं के आरोपों से घिरे ब्लॉक प्रमुख को शासन ने किया निलंबित..

बड़ी खबर – अनियमितताओं के आरोपों से घिरे ब्लॉक प्रमुख को शासन ने किया निलंबित..

खटीमा। वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोपों से घिरे ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी को संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने निलंबित कर दिया है। इस संबंध में पंचायती राज विभाग के निदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी ने बताया कि निदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से जारी आदेश के तहत जमौर भिलैया के बीडीसी सदस्य के शिकायती पत्र के आधार पर संयुक्त जांच समिति बनाई गई थी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रमुख नामधारी को वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोपों पर अपना पक्ष रखने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया था। इसके लिए 17 मई को नोटिस तामील कराया गया था लेकिन निर्धारित समयावधि पर उन्होंने अपना तथ्यात्मक पक्ष प्रस्तुत नहीं किया। उन्होंने कहा कि डीएम ऊधमसिंह नगर की रिपोर्ट में जिन आरोपों की पुष्टि की गई है वे गंभीर हैं। ऐसे में उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम के अनुसार अंतिम जांच पूर्ण होने तक रंजीत सिंह नामधारी को ब्लॉक प्रमुख खटीमा के पद से निलंबित किया गया है।

ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी का कहना है कि पंचायती राज विभाग की ओर से मुझे 17 मई को नोटिस तामील कराया गया था, जिसका जवाब साक्ष्यों के साथ 30 मई को निदेशालय को भेज दिया गया है। निलंबन का आदेश अभी नहीं मिला है।

और पढ़े  ऋषिकेश: नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, आउटसोर्स कर्मचारी व भाई बहन समेत 5 पर FIR
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…