नैनीताल / हल्द्वानी – जिले में डिजिटल गांव बनाने की तयारी तेज हल्द्वानी में बनेगा डिजिटल गांव- अजय भट्ट

रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बताया कि नैनीताल जिले में डिजिटल गांव बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों को सुविधा होगी। यह कार्य सीएसआर के माध्यम से होगा। इसके अलावा सीमांत क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की भी योजना है।

यह जानकारी रक्षा एवं राज्यमंत्री अजय भट्ट ने रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल गांव के लिए जिला प्रशासन से बातचीत हो चुकी है। कहा कि राज्य संपदा कार्यालय न होने की वजह से लोगों को नक्शे, म्यूटेशन आदि कार्यों के लिए मेरठ और बरेली स्थित कार्यालयों में जाना पड़ता था। राज्य संपदा का कार्यालय देहरादून में खुलने जा रहा है। उम्मीद है कि इसी महीने कार्यालय शुरू हो जाएगा। इसी तरह रानीखेत में राज्य संपदा कार्यालय की शाखा खोली जाएगी, इससे लोगों को सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देेने की भी कई योजनाएं हैं। इसे लेकर राज्य सरकार से बातचीत हुई है।

टीम कर चुकी निरीक्षण
हल्द्वानी। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय में डिजिटल गांव बनाने के लिए कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य एचपी कंपनी के माध्यम से होगा। कंपनी संसाधन उपलब्ध कराने से लेकर संचालन के लिए राशि उपलब्ध कराएगी। इसके तहत सीएससी का संचालन, टेली मेडिसिन की सुविधा लोगों को उपलब्ध कराने की योजना है। आगे किसानों को लाभ पहुंचाने की योजना है। एचपी की टीम ने निरीक्षण कर लिया है। दो से ढाई महीने में कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

और पढ़े  श्रीनगर से देहरादून कार से निकले CM: मार्ग का लिया जायजा, संगम दर्शन और शौचालय को हाईटेक बनाने के निर्देश
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…