ऋषिकेश: नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, आउटसोर्स कर्मचारी व भाई बहन समेत 5 पर FIR

एम्स के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर में आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े के आरोप में पुलिस ने भाई बहन और एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एम्स प्रशासन के अनुसार आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिये युवाओं से रकम वसूल रहे थे। आरोपियों के कब्जे से नर्सिंग ऑफिसर और एमटीएस पद के दो फर्जी नियुक्तिपत्र और दो लाख रुपये नकद बरामद होने का दावा किया गया है।

एम्स प्रशासन ने दावा किया कि उन्हें सूचना मिली थी कि किच्छा स्थित सेटेलाइट सेंटर में भर्ती के नाम पर फर्जी पंपलेट बांटे जा रहे हैं। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों को सतर्क करते हुए संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए थे। बीते मंगलवार को सुरक्षा कर्मियों ने परिसर में एक व्यक्ति को ऐसे ही पंपलेट बांटते देखा। एम्स इंटेलीजेंस के एक कर्मचारी ने उससे संपर्क कर किच्छा में नौकरी की इच्छा जताई।
आरोपी ने कर्मचारी को एम्स के गेट नंबर दो के बाहर बुलाया। कर्मचारी के वहां पहुंचने पर बैराज रोड पर कुछ लोग कार में बैठे मिले, जहां नौकरी के नाम पर अभ्यर्थियों से लेन-देन किया जा रहा था। सुरक्षा कर्मियों ने तीनों को घेरकर पूछताछ की। कार की तलाशी के दौरान नर्सिंग ऑफिसर और एमटीएस पद के दो फर्जी नियुक्ति पत्र और 2 लाख नकद बरामद हुए थे। इस मामले में बुधवार शाम एम्स के सहायक प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह ने सुब्रत बछाऊ, दीपना मंडल, दीपांशु मंडल निवासी उधम सिंह नगर, गणेश निवासी नानकमत्ता उधम सिंह नगर व एम्स में आउटसोर्स कर्मचारी दीपक गुसाईं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में सहायक प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि उक्त सभी नियुक्ति के नाम पर लेनदेन कर रहे थे। दीपक से 2 लाख नकद बरामद किए गए। शिकायत में यह भी बताया किया कि दीपक एम्स में आउट सोर्स के माध्यम से आयुष्मान योजना में कार्यरत है। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

और पढ़े  मीनाक्षी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली: सीएमओ को बंद मिली पहलवान की दुकान, विभाग करेगा कार्रवाई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…