उत्तराखंड: 18-19 सितंबर को लैंसडौन में रहेंगे सीडीएस और एनएसए, गढ़वाल राइफल्स का करेंगे दौरा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 18 और 19 सितंबर को लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स का दौरा करेंगे।

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल सुब्रमणि के साथ गढ़वाल राइफल्स पहुंचेंगे। दोनों अधिकारियों के हेलिकॉप्टर से लैंसडौन के सेना परेड ग्राउंड पहुंचने की जानकारी है।
सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित दौरे को लेकर सेना क्षेत्र में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों के कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, दोनों अधिकारियों के दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
और पढ़े  मीनाक्षी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली: सीएमओ को बंद मिली पहलवान की दुकान, विभाग करेगा कार्रवाई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…