ऊधमसिंह नगर- पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग: 30-35 लाख रुपये के सामान के जलने का अनुमान, किच्छा और रुद्रपुर से दमकल पहुंची

किच्छा शहर के ग्राम मलसा गिरधरपुर स्थित जिंदल पैकेजिंग कंपनी में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में कंपनी का 30 से 35 लाख रुपये का सामान जलकर राख होने का अनुमान है।आग पर काबू पाने के लिए किच्छा और रुद्रपुर से दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।

 

बताया जा रहा है कि आग रात लगभग सवा नौ बजे बिजली के शार्ट सर्किट के कारण लगी। यह कंपनी प्लास्टिक का घरेलू सामान और विभिन्न उद्योगों के लिए पैकेजिंग पैकेट बनाती है। कंपनी अधिकारियों के अनुसार, आग से मशीनें, तैयार माल और कच्चा माल पूरी तरह जल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन प्रभारी चंद्र प्रकाश के निर्देश पर बचाव कार्य शुरू किया गया। रुद्रपुर से दो और किच्छा से एक दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। तीनों दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की पंपिग कर लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि होने की सूचना नहीं है।

और पढ़े  बागेश्वर : अजब प्रेमी की गजब कहानी- थाईलैंड की मोरिया बनीं उत्तराखंड की बहू: दुबई में मिलीं नजरें, हल्द्वानी में सात फेरे
  • Related Posts

    भराड़ीसैंण विस सत्र: CM धामी बोले-जनविश्वास पर खरा उतरते रहेंगे, बजट ही नहीं हर क्षेत्र में हुई तरक्की

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह से उनकी सरकार ने काम किया है, वह अनवरत जारी रहेगा। जनविश्वास पर खरा उतरते रहेंगे। अनुपूरक बजट सदन…

    उत्तराखंड विस सत्र 2026: अनुपूरक बजट, अध्यादेश व विधेयक सदन में पेश, जानिए क्या हुए खास प्रावधान

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें राजस्व मद में 3679.86 करोड़ व पूंजीगत मद…