Champawat Result – मुख्यमंत्री धामी और 4 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज, अब से कुछ देर बाद होगी मतगणना शुरू।।

विधानसभा उपचुनाव की मतगणना गोरलचौड़ मैदान के पास वन पंचायत भवन में  सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपचुनाव के लिए 31 मई को वोट डाले गए थे।
इस चुनाव में भाजपा से सीएम पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी प्रत्याशी हैं। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की मौजूदगी में मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर को मतगणना का दूसरा प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने कहा कि यदि मतगणना के दिन कोई समस्या आती है तो उसकी सूचना रिटर्निंग ऑफिसर को दें।मतगणना के लिए रिजर्व सहित कुल 65 कर्मचारी लगाए गए हैं। एक टेबल में एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेगा। 13 चरणों में होने वाली मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई हैं। प्रशिक्षण में सीडीओ राजेद्र सिंह रावत, डीडीओ संतोष कुमार पंत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, डॉ.एमपी जोशी, जीवन कलौनी आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून: एमईएस में कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी, 18.43 लाख का भुगतान, तीन ठेकों में गड़बड़ी, CBI ने की FIR
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…