Vaccination – उत्तर प्रदेश बना 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने वाला पहला राज्य, बना यूपी, बूस्टर डोज में भी बना रिकार्ड।।

उत्तरप्रदेश

प्रदेश में चल रहे टीकाकरण अभियान के दौरान 15 करोड़ लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है। इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। अब तक यहां कुल 32.76 करो़ड की डोज दी जा चुकी है.
प्रदेश सरकार की ओर से टीकाकरण को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। पहले स्वास्थ्य कर्मियों और फिर फ्रंटलाइन वर्कर को टीका देने के बाद अब किशोरों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। जून माह की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत यूपी के 15 करोड़ लोगों को टीके का कवच पूरी तौर पर मिल चुका है। 
राज्य ने वयस्क आबादी के सौ फीसदी को वैक्सीन की पहली खुराक भी दी चुकी है, जबकि राज्य में 92 प्रतिशत से अधिक आबादी को पूरी तरह से टीके की डोज दी जा चुकी है। अब बाकी बचे आठ प्रतिशत लोगों के लिए अभियान चलाया गया गया है।

बूस्टर डोज में भी रिकार्ड
सरकार ने 10 जनवरी से बूस्टर डोज देने की शुरुआत की। राज्य में अब तक लगभग 31. 52 लाख बूस्टर डोज दी जा चुकी हैं। राज्य में अब तक 15.17 आयु वर्ग के बच्चों को 24592596 से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को 10211117 से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है।

और पढ़े  UP- कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू
  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर जा रहे पांच छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर…

    पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त

    एक मां ने अपनी बेटी के भविष्य को संवारने के लिए सारी जमापूंजी लगा दी लेकिन उसे क्या पता था कि जिस घर में वह अपनी लाडली को भेज रही…