महिला की तानाशाही : मुझे मेरी बीवी से बचाओ – जलते तवे से तो कभी बल्ले से मुझे रोज पीटती है मेरी पत्नी, बेचारे पति ने डर से घर छोड़ा |

Spread the love

भिवाड़ी के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपनी पत्नी पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित शिक्षक का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले एक साल से पिटाई कर रही है। अब वो इस जिल्लत से निजात चाहते हैं।
सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल अजीत सिंह ने भिवाड़ी न्यायालय में सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने पत्नी की ज्यादती के सीसीटीवी फुटेज भी बतौर सबूत पेश किए हैं। प्रताड़ित पति का कहना है कि उनकी पत्नी रोज उनको मारती-पीटती है। ये सिलसिला पिछले एक साल से लगातार जारी है। पहले उन्होंने लोक लाज के डर से इस बारे में किसी को नहीं बताया।
अजीत सिंह ने बताया कि कई बार उनकी पत्नी ने इतनी बेरहमी से मारा कि वो जख्मी हो गए पर उन्होंने इधर-उधर इलाज कराकर मामला छुपा लिया। उनकी पत्नी अक्सर लोहे के औजार, बैट और लोहे की रेती से पिटाई करती है। अब वो पत्नी की हिंसा से तंग आ चुके हैं। इसलिए उन्होंने न्याय का दरवाजा खटखटाया है।
उन्होंने बताया कि घर में लगा सीसीटीवी कई दिनों से खराब था। एक दिन सीसीटीवी जांचा तो पाया कि पूरी वारदात उसमें रिकॉर्ड हो गई है। ऐसे में पीड़ित पति ने मारपीट के सारे सबूत तैयार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिए। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पत्नी सुमन अपने प्रिंसिपल पति की जमकर पिटाई कर रही है। पति फुटेज में हाथ भी जोड़ता नजर आ रहा है। वहीं पर उनका बेटा डर के मारे चुपचाप खड़ा है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि पत्नी प्रिंसिपल पर क्रिकेट बैट से हमला कर रही है। फिर वो पानी की बोतल उठाकर फेंक रही है।
बता दें कि नौ साल पहले अजीत सिंह ने हरियाणा के सोनीपत की सुमन से प्रेम विवाह किया था। पहले तो सबकुछ ठीक था लेकिन कुछ समय बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी तवे से भी उस पर कई बार प्रहार कर चुकी है। उसके हाथ में जो भी चीज आती है, वो बिना सोचे समझे दे मारती है।

और पढ़े  इटली के तट पर देर रात भूकंप से हिली धरती, 6.1 रही तीव्रता, दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र प्रभावित

घर भी छोड़ा

शिक्षक का कहना है कि वो एक महीने से घर नहीं गए हैं। वो छुप-छुपकर जीवन बिताने को मजबूर हैं। यह भी आरोप है कि उनकी पत्नी को अमेरिका में रहने वाला भाई उकसाता है। जिससे वो एग्रेसिव हो जाती है। अब वो एक फ्लैट अपने नाम पर करवाने की जिद कर रही है। वो कहते हैं कि वो अपने बच्चे की जिंदगी तबाह होने नहीं देना चाहते, इसलिए वे इतना कुछ होने के बाद भी पत्नी और बच्चे का खर्चा उठा रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    Iran US War: लेबनानी सेना का दावा- सीजफायर के बीच इस्राइली हमले में मारे गए एक सैन्य अधिकारी और दो जवान

    Spread the love

    Spread the loveकुवैत ने की ईरान के हमले की निंदा कुवैत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि ईरान द्वारा देश पर किया गया हमला एक…


    Spread the love

    गुरुग्राम में भीषण हादसा- कैंटर से टकराया कंटेनर, ड्राइवर जिंदा जला, कंकाल बन गया दीपू

    Spread the love

    Spread the loveगुरुग्राम स्थित कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर शनिवार की देर रात करीब 1.30 बजे सड़क हादसे के बाद कंटेनर में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *