हजरत अनवर अली शाह रहमत उल्ला अलैह का सालाना उर्स 28 व 29 मई को.

कदौरा /जालौन,हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी कस्बा स्तिथ जुल्हूपुर हाइवे स्तिथ हजरत अनवर अली शाह रहमत उल्ला अलैह का दो दिवशीय सालाना उर्स 28 व 29 मई को मनाया जा रहा ,ये कार्यक्रम देश मे फैली महामारी को लेकर रद्द कर दिया गया था

उर्स कमेटी उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता पिंटू द्वारा अवगत कराया गया है कि हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक बाबा का उर्स का आयोजन हर वर्ष की तरह इस बर्ष भी बड़ी धूमधाम मनाया जा रहा है जिसमे हजारो की संख्या में अक़ीक़दमंद आयोजन में आते है और बाबा की दरगाह में दुआए मांगते है,उर्स के आयोजन में देश के मशहूर क़व्वाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जिसमे नाशिर आजाद फैजाबाद,नाजिश अली क़ादरी दिल्ली पहले दिन यानी 28 मई को जबाबी कव्वाली का मुकाबला होगा और दूसरे दिन यानी 29 मई अशोक जख्मी बनारस,व कौशल बारशी मुम्बई के बीच जबाबी क़व्वाली का मुकाबला होगा
बाहर से आये अक़ीक़दमंदो के लिए ठहरने,व खाने पीने के लिये भी व्यवस्था की गई है

और पढ़े  अयोध्या: माँ भुवनेश्वरी देवी वैष्णो धाम मंदिर में गूंजी देवी भागवत की महिमा, विधायक गोरखनाथ बाबा ने लिया शिव विवाह का आनंद
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…