डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब जालौन ने पत्रकारों को प्रशस्ति अमित गुप्ता को पत्र देकर किया सम्मानित

कालपी (जालौन) संविधान के ढांचे का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले मीडिया के जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब जालौन जिलाध्यक्ष मनोज राजा के नेतृत्व में श्याम पैलेस कालपी सभागार में क्लब के कार्यकर्ताओं को पहचान व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा बतौर मुख्य अतिथि पधारे जिलाध्यक्ष मनोज राजा का सभा की अध्यक्षता कर रहे राम प्रकाश पुरवार द्वारा विशेष फूल मालायें भेंट कर भव्य स्वागत किया गया तथा सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए चौथे स्तम्भ के गौरव को बढ़ाना है जिसके लिये कितना भी संघर्ष करना पड़े, संगठन सदैव आपके साथ रहा है और रहेगा साथ ही मंच पर विशिष्ट अतिथि उपस्थित डी डी न्यूज़ संजय गुप्ता, हिंदुस्तान आबिद नकबी व जन सन्देश टाइम्स विनय गुप्ता ने वरिष्ठ पत्रकार साथियों से युवा पत्रकारों के समर्थन की बात प्रमुखता से कही तथा युवा पत्रकारों से अपील की कि आप सभी वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभवों के साथ ईमानदारी और लगन के साथ काम करें जिससे निश्चित ही आपका समाज में सम्मान बढ़ेगा और आप प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुँच पाएंगे। साथ ही वर्तमान में माहौल को देखते हुए वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि स्थिति परिस्थिति वश होने वाले मनमुटाव को त्यागकर आपसी सौहार्द को बनाये रखने की आवश्यकता है। सभा में पत्रकार साथियों की संगठनात्मक, प्रशासनिक, आर्थिक व सामाजिक समस्याओं व उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गयी। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेन्द्र सिंह चौहान, शिवनारायण प्रजापति, शरद खन्ना, आर एन शुक्ला, राजू पाठक, सलीम अंसारी, दीपचंद सैनी, अरविन्द राठौर, ईशा रजा मंसूरी, राकेश पुरवार, ब्रजेन्द्र द्विवेदी, नरेन्द्र तिवारी, कुलदीप चौहान, सुरेंद्र राठौर, पवन गुप्ता, शिवांग शुक्ला, कैफ रज़ा, अश्वनी निषाद, देव पटेल, प्रदीप तिवारी, राजेश गुप्ता, अमित गुप्ता, चाँद खाँ कदौरा कालपी टीम सहित दर्जनों पत्रकार साथी मौजूद रहे तथा सभा की अध्यक्षता राम प्रकाश पुरवार ने की साथ ही तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभा का कुशल संचालन वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया।

और पढ़े  संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…