UP – शर्मनाक करतूत : संतान प्राप्ति की मंशा से गई विवाहिता को पुजारी ने बनाया अपनी हवश का शिकार, फिर पत्नी मिली इस हाल में की पति के उड़े होश.

उत्तर प्रदेश में ललितपुर के थाना नाराहट क्षेत्र के एक गांव में संतान प्राप्ति की पूजा के बहाने मंदिर के पुजारी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना मड़ावरा अंतर्गत एक गांव निवासी महिला बेटे की प्राप्ति के लिए नारा क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर में गई थी। जहां पुजारी पूजा करने के बहाने उसे अकेला दूर खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुजारी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसने कई बार पूजा के बहाने बुलाया।
जिस पर वह अपने पति, सास-ससुर और देवर के साथ मंदिर पहुंची। जहां पुजारी ने उसके पति को रोककर महिला को दूर ले गया। शक होने पर पति पीछे-पीछे गया तो पुजारी उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। पत्नी के चिल्लाने पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
जिस पर पुजारी ने गांव वालों के साथ मिलकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर आरोपी पुजारी इंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़े  UP- वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का है लखनऊ से सीधा संबंध, इस कॉलेज से पूरी की पढ़ाई, पिता रहे हैं शिक्षक
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…