ऋषिकेश में बीती मई में हुए रेल हादसे के बाद अब स्टेशन मास्टर और लोको पायलट समेत 10 अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इनसे गत तीन वर्षों में हुई वेतन बढ़ोतरी वापस ली गई है। जबकि आने वाले तीन वर्षों तक पदोन्नति और वेतन बढ़ोतरी पर रोक लगाई गई है।
ऋषिकेश के योगनगरी रेलवे स्टेशन पर 19 नवंबर को एक बार फिर से हादसा हो गया था। इसमें तीन कोच बेपटरी हो गए थे। हादसा तब हुआ था जब ट्रेन को वाशिंग के लिए ले जाया जा रहा था। इस मामले में भी रेलवे की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। जांच कमेटी सभी पहलुओं पर काम कर रही है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर सिद्ध हुए आरोपों के बाद अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी रोकी गई है। रेलवे इस तरह की घटनाओं को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है।
– महेश यादव, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल








