उत्तराखंड: बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक डबल लेन होगी सड़क, डीपीआर तैयार, गडकरी ने CM को भेजा पत्र

उत्तराखंड को कई डबल लेन सड़कों की सौगात मिलने वाली है। बागेश्वर से कर्णप्रयाग और बंगापानी से बागेश्वर सड़क को डबल लेन करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डीपीआर तैयार कर ली है। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2027-28 में इन परियोजनाओं को स्वीकृति देने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री धामी ने सितंबर 2026 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखकर उत्तराखंड में प्रस्तावित टनकपुर-बागेश्वर, बागेश्वर-कर्णप्रयाग, ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजनाओं के तहत स्केप टनलों को वाहनों के लिए डबल लेन बनाने का अनुरोध किया गया था।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के तहत टनकपुर से जौलजीबी तक 183 किमी सड़क को डबल लेन का कार्य पूरा हो चुका है। 10 किमी चंपावत बाईपास काम चल रहा है। लोहाघाट व पिथौरागढ़ बाईपास के कार्यों को वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के तहत जौलजीबी से बागेश्वर तक 190किमी के तहत जौलजीबी से बंगापानी (29 किमी) का कार्य स्वीकृत है और शेष बंगापानी से बागेश्वर (160 किमी) में चौड़ीकरण की डीपीआर तैयार कर अगले वर्ष स्वीकृत का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने बताया कि बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक 108 किमी डबल लेन सडक डीपीआर तैयार हो गई है। ऋषिकेश से उत्तरकाशी (143 किमी) सड़क का काम पूरा हो चुका है। उत्तरकाशी से गंगोत्री तक 100 किमी मार्ग में 14 किमी का कार्य स्वीकृत है, जबकि शेष 86 किमी. कार्य को वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है।

सीएम ने जताया आभार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पर्वतीय व सीमांत क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ पर्यटन, व्यापार और सामरिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

और पढ़े  मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम
  • Related Posts

    उत्तराखंड: जमीन खरीदने से पहले सावधान…नैनीताल जिले में फर्जीवाड़े का मकड़जाल, खरीदार हो रहे ठगी का शिकार

    नैनीताल जिले में जमीन के कारोबार में भरोसे की बुनियाद हिल रही रही है और धोखाधड़ी का मकड़जाल फैलता जा रहा है। कहीं एक ही भूखंड के कई बैनामे कर…

    उत्तराखंड: मंत्री से लेकर डॉक्टर तक की कुंडली का पोस्टमार्टम करेगी पुलिस, ऑपरेशन ट्रैक-7 अभियान शुरू

    नशे की दुनिया भी उपनामों के अजब संसार से भरी है। यहां कोई मंत्री के नाम से पहचाना गया तो कोई डॉक्टर बनकर चर्चित हुआ। किसी ने चीमा के नाम…