राजस्थान: दादा की 14 साल पुरानी ख्वाहिश पोते ने की पूरी, 100 किमी का सफर तय कर हेलीकॉप्टर से लाया दुल्हन

बाड़मेर जिले के लंगेरा गांव में पोते ने अपने दादा की 14 साल पुरानी ख्वाहिश पूरी करते हुए अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से ससुराल लाया। जेठंतरी निवासी शंभूसिंह की पुत्री सुमित्रा कंवर का विवाह लंगेरा निवासी रूघसिंह राजपुरोहित के पुत्र जसवंत सिंह के साथ तय हुआ था। जसवंत सिंह बरात लेकर जेठंतरी पहुंचे थे। इसके बाद, रविवार शाम ,दूल्हा-दुल्हन जेठंतरी हॉल्ट से हेलीकॉप्टर में सवार होकर लंगेरा पहुंचे। जेठंतरी से लंगेरा तक करीब 100 किलोमीटर का सफर दोनों ने आसमान के रास्ते तय किया। गांव में हेलीकॉप्टर उतरते ही बैंड-बाजे, नाच-गाने और पारंपरिक रस्मों के साथ नवदंपति का भव्य स्वागत किया गया।

14 साल पुराना सपना साकार
दूल्हे की दादी दरिया कंवर ने बताया कि उनके दिवंगत पति सवाई सिंह राजगुरु की इच्छा थी कि उनके पोते की बहू हेलीकॉप्टर से ससुराल आए। उनके निधन को 14 साल बीत चुके हैं और परिवार ने अब उनकी इस ख्वाहिश को पूरा किया है। दूल्हे की मां हर कंवर ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं परंतु बेटी नहीं है। इसलिए उन्होंने बहू सुमित्रा को बेटी की तरह रखने और विशेष स्नेह देने का संकल्प लिया है। ससुराल पक्ष ने बहू के आगमन को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की, जिसकी जानकारी सुमित्रा को पहले से नहीं दी गई थी।

दुल्हन के लिए सरप्राइज गिफ्ट
आसमान के रास्ते ससुराल पहुंचने पर सुमित्रा ने बेहद खुशी जाहिर की। उनके लिए यह हेलीकॉप्टर यात्रा सरप्राइज गिफ्ट साबित हुई। लंगेरा में हेलीकॉप्टर के उतरने के दौरान सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बच्चों और मेहमानों को सुरक्षित दूरी पर रखने के उद्देश्य से हेलीकॉप्टर के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी। हेलीकॉप्टर के पहुंचते ही गांव में स्वागत के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा गांव इस पल का साक्षी बना।
शिक्षा और परिवार की पृष्ठभूमि
दूल्हा जसवंत सिंह वर्तमान में एलएलबी प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं। उनके पिता रूघसिंह बाड़मेर न्यायालय में वकील होने के साथ-साथ प्रॉपर्टी का व्यवसाय भी करते दूसरी ओर, दुल्हन सुमित्रा कंवर ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और वे आगे एलएलबी करना चाहती हैं। सुमित्रा के पिता शंभूसिंह किसान हैं तथा उनके दो भाई हैं।
और पढ़े  ओडिशा की ओर बढ़ा 'अकवान', 1.20 लाख लोग निकाले गए, 39 ट्रेनें रद्द, 28 के समय बदले
  • Related Posts

    अटलांटा एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी: अमेरिकी खुफिया प्रमुख बोले- आगे भी होंगी तकनीकी गड़बड़ियां, वजह भी बताई

    अमेरिका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) से जुड़ी एक घटना ने साइबर सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जे क्लेटन ने रविवार…

    नवी मुंबई में तेल के गोदाम में भीषण आग: धुएं के गुबार से भरा आसमान, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    नवी मुंबई के सानपाड़ा स्थित माफको मार्केट इलाके में रविवार की रात एक तेल कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही…