बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अकवान’ के आज यानी की 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर तीन ट्रेनों का समय बदला गया है। ओडिशा के छह जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
ओडिशा के गंजम में भी ‘अकवान’ का प्रभाव
ओडिशा के गंजम में भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से आर्यपल्ली में समुद्र की स्थिति बेहद खराब हो गई।
मणिपुर में भी चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर
बंगाल की खाड़ी में आए भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से आज शाम मणिपुर के चुराचंदपुर में हल्की बारिश हुई।
बालासोर में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर
बंगाल की खाड़ी में आए भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव के कारण आज शाम बालासोर में मौसम में बदलाव आया।
आंध्र प्रदेश के लिए मौसम विभाग की क्या चेतावनी?
आंध्र प्रदेश के लिए, आईएमडी ने श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। पार्वतीपुरम मान्यम, अल्लूरी सीतारामाराजू और अनाकापल्ली जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ है। काकीनाडा के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। ‘रेड अलर्ट’ का अर्थ 24 घंटों में 20.44 सेंटीमीटर से अधिक अत्यधिक भारी वर्षा है। ‘ऑरेंज अलर्ट’ 11.56 सेंटीमीटर से 20.44 सेंटीमीटर तक बहुत भारी वर्षा को दर्शाता है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने उत्तरी आंध्र के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।







