उत्तराखंड: असम में मुकदमा दर्ज होने पर हरक बोले, डरने वाला नहीं हूं, जेनी प्रकरण में BJP अब खुद घिरी

23 साल पुराने जेनी प्रकरण में असम में मुकदमा दर्ज पर होने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा, मैं डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता हत्याकांड मामले को दबाने के लिए भाजपा ने षड़यंत्र रचा है। कहा, सीबीआई की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठा कर भाजपा खुद ही घिर गई है।

मीडिया को दिए बयान में हरक सिंह रावत ने कहा, 2003 में जेनी प्रकरण के बाद उन्होंने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दिया था और खुद डीएनए और सीबीआई जांच की मांग की थी। डीएनए जांच नेगेटिव आने के साथ ही सीबीआई जांच में जेनी के आरोप झूठे साबित हुए हैं। इस प्रकरण में क्लोजर रिपोर्ट आने के बाद जनता की अदालत से मुझे न्याय मिला। वर्ष 2007 व 2012 के विधानसभा चुनाव में कोटद्वार व रुद्रप्रयाग से जीत हासिल की।
2016 में कोटद्वार सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता और सरकार में कैबिनेट मंत्री बना। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा में रहते हुए मेरा चरित्र ठीक था? भाजपा छोड़ने के बाद लोकसभा चुनाव से पहले मेरे घर पर ईडी व सीबीआई भेज दी। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।
और पढ़े  चिंताजनक: पर्वतीय राज्यों में सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड चौथे स्थान पर, अगस्त तक हो चुकी 1480 घटनाएं
  • Related Posts

    हरिद्वार: IB के एसपी पर ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट, घटना के पीछे नाराजगी की बात आई सामने

    कनखल कोतवाली क्षेत्र में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के कार्यालय में एसपी पर गोली चला दी गई। आरोप है कि एसपी सीपी नौटियाल से किसी बात को लेकर नाराज चल रहे…

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…