उत्तराखंड: जेनी बोलीं- सीबीआई जांच-डीएनए टेस्ट में सामने आएगा सच, हरक के पूर्व करीबी योगेंद्र को दी चेतावनी

असम निवासी इंदिरा देवड़ी उर्फ जेनी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि सीबीआई और डीएनए जांच से सब सच सामने आ जाएगा। जेनी ने हरक सिंह रावत के पूर्व करीबी योगेंद्र चौहान को दोबारा बयानबाजी करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

जेनी ने वीडियो की शुरुआत योगेंद्र चौहान को संबोधित करते हुए की। उन्होंने आरोप लगाया कि चौहान को हरक सिंह रावत ने 10-12 लोगों के साथ भेजा था। जेनी ने कहा कि चौहान ने उनसे प्यार से बात की और सारी बातें उनके मुंह से निकलवाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरक ने उनसे रेप किया था और उन्हें पागलखाने में रखा गया था। जेनी ने चौहान पर झूठी बातें फैलाने और हरक के कहने पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चौहान को इस मामले में नहीं पड़ना चाहिए।
जेनी ने बताया कि 2016 में दर्ज कराई गई एफआईआर भी दबाव में वापस ली गई थी। उन्होंने चौहान को हरक का गुंडा और दलाल करार दिया। जेनी ने कहा कि उनके बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में पिता का नाम अब भी खाली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीबीआई जांच और डीएनए टेस्ट से सच्चाई सामने आ जाएगी। जेनी ने चेतावनी दी कि अगर चौहान ने दोबारा कुछ कहा तो वह उन पर भी कार्रवाई करेंगी।
और पढ़े  देहरादून: उपनल के खाते से जालसाजों ने उड़ाए 68.39 लाख रुपये, पांच जाली चेक लगाकर किया भुगतान का प्रयास
  • Related Posts

    देहरादून: गुजरात के गांधीनगर में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI कोर्ट में हुईं पेश

    अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को…

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 पीसीएस अफसरों के तबादले, दून में तीन एसडीएम की तैनाती, देखें सूची

    उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव करते हुए उन्हें…