पौड़ी गढ़वाल: डीएफओ से मारपीट पर कांग्रेस नेता समेत अन्य पर मुकदमा, उधर, गुलदार के हमले से लोगों में आक्रोश

पौड़ी में बीते बुधवार को वन विभाग के डीएफओ महातिम यादव के साथ धक्का मुक्की और मारपीट के आरोप में विभाग ने कांग्रेस के स्थानीय नेता विनाेद दनोसी समेत अन्य लोगाें पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मंगलवार तीन नंवबर को खांड्यूसैंण कस्बे में चार साल की मासूम पर हमला कर उसे मार डाला था। आक्रोशित लोगों के साथ ही कांग्रेसियाें ने बीते बुधवार को पौड़ी- देवप्रयाग राज्य राजमार्ग को जाम कर धरना प्रदर्शन किया था। मामले में डीएफओ और विभागीय टीम मौके पर पहुंची थी। डीएफओ ने आरोप लगाया कि विनोद दनोसी व अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की जबकि एसडीओ आयशा बिष्ट को एक दुकान में बंद कर बंधक बनाया।
गुलदार के हमले से गुस्साए लाेगों ने डीएफओ को घेरा, एसडीओ को बंधक बनाया
जिला मुख्यालय से सटे खांड्यूसैंण में गुलदार के हमले में मासूम की मौत के बाद लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार शाम की घटना को लेकर बुधवार को भी लोगों ने आक्रोश जताया। उन्हाेंने डीएफओ का घेराव कर क्षेत्र को गुलदारों से मुक्त करने की मांग उठाई। आक्रोशित लोगों ने पौड़ी- देवप्रयाग राज्य राजमार्ग पर धरना देकर प्रदर्शन किया जिससे एसएच पर दोपहर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
बीते मंगलवार शाम करीब 6 बजे खांड्यूंसैंण कस्बे में घर के समीप खेल रही आरुषि (4) पर हमला कर उसे मार डाला था। बुधवार को डीएफओ महातिम यादव समेत जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचा तो उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने वन विभाग की एसडीओ को एक दुकान में बंद कर दिया। हालांकि करीब आधे घंटे बाद ही प्रदर्शनकारियों में से ही कुछ लोगों ने दुकान का शटर खोला दिया। वहीं डीएफओ ने बताया कि क्षेत्र में तीन शूटर तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही पिंजरे लगाए जा रहे हैं।
घेराव किया जाना कांग्रेस का प्री प्लान था : विधायक
विधायक राजकुमार पोरी ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि गुलदार की घटना के बाद उनका घेराव और वाहन पर लाठियां मारने की योजना कांग्रेस का प्री प्लान था। कहा कि कांग्रेस के पास कोई जमीनी मुद्दा नहीं है वह ऐसे मामलों में लोगों का ध्यान भटका रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सीधे लोगों को उकसाकर शोकाकुल माहौल का राजनीतिकरण कर दिया। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मैंने वन मंत्री को फोन किया और तत्काल गुलदार को शूट करने के आदेश जारी का अनुरोध किया लेकिन कांग्रेस ने उनकी बातों को नहीं सुना और सड़क पर आंदोलन शुरू कर दिया। उन्होंने मामले में डीएम व एसएसपी से वार्ता की है और ऐसे लोगाें को चिह्नित कर कार्रवाई को कहा है।

और पढ़े  देहरादून- 39 वें राष्ट्रीय खेल: मेघालय में खेलों की उत्तराखंड में तैयारियां शुरू, अधिकारियों की संघों के साथ होगी बैठक

घटना के बाद मंगलवार देर शाम ही गुलदार को शूट करने के आदेश मिल गए थे। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि भी मुहैया करा दी है। क्षेत्र में तीन विभागीय शूटर और पिंजरे लगाए जा रहे हैं। – आयशा बिष्ट, एसडीओ, गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी।

  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…