केदारताल ट्रैक पर बीते दिनों हुए हिमस्खलन में फंसे आठ पर्वतारोहियों की तलाश में खोज-बचाव अभियान कर रही टीमों के सामने उस क्षेत्र में हो रही बर्फबारी बड़ी मुसीबत बन रही है। हालांकि सोमवार को टीम को टेंट और बैग मिलने के बाद कुछ उम्मीद बनी है लेकिन पर्वतारोहण से जुड़े लोगों का कहना है कि हिमस्खलन के बाद अगर क्षेत्र में सोमवार की तरह बर्फबारी लगातार होती है तो वहां फंसे लोगों को तलाशना बहुत मुश्किल हो जाएगा।






