टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में चरस के साथ हिमाचल का युवक गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

टिहरी में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए टिहरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर पुलिस ने मुनि की रेती क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.020 किलोग्राम अवैध चरस के साथ हिमाचल प्रदेश निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती पुलिस तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम तपोवन बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान स्कूटी संख्या UK14TB0588 पर सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.020 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक (23) पुत्र पुरुषोत्तम लाल, निवासी ग्राम बुड्ढी, थाना एवं जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त चरस हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी गुलशन नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुनि की रेती में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही चरस के परिवहन में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
और पढ़े  उत्तराखंड: स्टोर से गायब हो गए हाथी दांत, कैसे करते होंगे जंगल की सुरक्षा, उठे सवाल...
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…