उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से खोजबीन की जा रही है। वापसी के दौरान हुए इस हादसे की खबर से अफरातफरी मच गई है। हेलीकॉप्टर में छह यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई है। दुर्घटना के कारणों की भी पुष्टि नहीं हुई है।

 

हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से देहरादून सहस्रधारा लौट रहा था। हादसे के बाद यूकाडा ( उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण) और पुलिस की टीम सक्रिय हो गई हैं। टीमें हेलीकॉप्टर के पायलट से संपर्क करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर की तलाश शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  रुद्रपुर: सिरौली कलां में अवैध पशु कटान पर पुलिस की कार्रवाई, 10 गिरफ्तार, छह कुंतल मांस बरामद
  • Related Posts

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…

    उत्तराखंड: 20751 परिवारों के राशनकार्डों से हटाए 82137 अपात्रों के नाम, 45448 पात्र लोगों को योजना से जोड़ा

    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड की जांच कर 20751 परिवारों के राशन कार्ड रद्द कर 82137 अपात्र लाभार्थियों के नाम राशन कार्डों से हटाए। वहीं, 32140 राशन…